Connect with us

वाराणसी

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान पिंडरा विधानसभा में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई

Published

on

पूर्व मंत्री/विधायक अजय राय ने कहा की बीजेपी की सरकार निरंकुश और तानाशाह है, वह लोकतंत्र व संविधान को कुचल रही है। महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी से चहुँओर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सब बेहाल हैं।भाजपा भगाओ ,महंगाई हटाओ पदयात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है हर विधानसभा गांव,शहरों में यह यात्रा निकल रही है। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली है ।पिंडरा मेरा परिवार है और।निश्चित रूप से आम वर्ग इस सरकार से परेशान है।जीते जनप्रतिनिधियों की उदासीनता लगातार नजर आती है।भाजपा के सरकार में सब चीज महंगी है अगर सस्ती है तो सिर्फ लोगो की जान क्योंकि यह सरकार संवेदनहीन है।बिजली से लेकर पढ़ाई तक,दवाई ,पेट्रोल,डीजल,रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद,बीज में अत्यधिक मूल्य वृद्धि सरकार के कुचरित्र को उजागर करती है।पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कोई कार्य नही किया।महंगाई ने लोगो को मजबूर कर दिया है।सन 2022 में बदलाव निश्चित होगा जनता इस बार भाजपा का बुखार उतार देगी।योगी-मोदी की सरकार जेबकटवा सरकार हो गयी है।चंद पूंजीपतियों की सरकार में आमआदमी घुट-घुट कर जीने को मजबूर है।चारो तरह महंगाई का जंजाल है।सरकार झूठ का पुड़िया बांटने में परेशान है।प्रदेश में असंतोष का माहौल है जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।कोरोना की मार के बाद अब महंगाई की मार में जनता को बेबस कर दिया है।झूठ ,ब्रांडिंग ,प्रचार का प्रोपगेंडा रचकर यह सरकार मूल मुद्दों को भटकाना चाहती है कांग्रेस जन घर-घर जाएंगे और भाजपा के कुचरित्र को उजागर करेंगे।कांग्रेस  पार्टी सच्चाई, सर्वधर्म संभाव, हर भारतीय की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। ना डरे हैं ना डरेंगे – जनता के मुद्दों के लिए मुस्तैदी से लड़े हैं और लड़ेंगे।सँघर्ष जारी रहेगा।

पदयात्रा में :- पूर्व मंत्री अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,बड़ागांव ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह,  खादी यादव, राकेश ( बचऊ) सिंह ,राजीव कुमार  “राजू राम ” रामसनेही पांडे, सुजीत सिंह ,दिनेश सिंह ,त्रिभुवन पांडे, लालजी पांडे, मन्ना राजभर, सुनील सिंह, सुनील मिश्रा ,दुर्गेश मिश्रा, कपूर पटेल,आदि सैकडों लोग मौजूद रहे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa