Connect with us

अपराध

वाराणसी: एक ओर एसपी कर रहे थे मर्डर का खुलासा, दूसरी ओर युवक की हो गई नृशंस हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे पोल्ट्री फार्म के निकट लगभग 35 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखकर क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गया। युवक के गर्दन एवं पीठ पर चोटों के निशान मिलने से आशंका व्यक्त की गई है कि उसकी नृशंस हत्या की गई है।

Loading...

इस संबंध में मौके पर पहुंची सीओ सदर चारू ने जयदेश न्यूज़ से बताया कि मृतक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक मूल रूप से भदोही जनपद का निवासी था और नैपुरा गांव में ही श्रमिक का कार्यकर्ता था। मौके पर जंसा थाना प्रभारी सतीश सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। सीओ सदर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर हत्या का कारण एवं हत्यारों के बारे में जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page