Connect with us

वाराणसी

SIR : प्रारूप मतदाता सूची में नाम जांचने की ऑनलाइन सुविधा शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि उसका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल है या नहीं, तो वह इसे सरल तरीके से घर बैठे जांच सकता है।

इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “Special Intensive Revision (SIR)-2026” शीर्षक से एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इस विंडो में दिए गए “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026” टैब पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद खुलने वाले पेज पर EPIC नंबर वाले बॉक्स में अपना EPIC नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा भरकर SEARCH टैब पर क्लिक करना होगा।

यदि मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में उपलब्ध है, तो खोज परिणाम में राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम तथा मतदाता सूची में क्रम संख्या प्रदर्शित होगी। वहीं यदि उत्तर प्रदेश के किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होगा, तो स्क्रीन पर “No Result Found” का संदेश दिखाई देगा।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से मतदाता अपने नाम की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं और आवश्यक होने पर आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page