नगर परिक्रमा
जिलाधिकारी ने पुत्र अथर्व सहित सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर झंडा दिवस का बैज लगवाया व दिया धनराशि

वाराणसी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 7 दिसंबर मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपने आवास पर सैन्य कर्मियों से शस्त्र सेना झंडा का सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज लगवाया सैन्य कर्मियों के सहायतार्थ धनराशि भी उपलब्ध कराएं। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने अपने बच्चे अथर्व को भी बुला कर उसे भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज लगवाया और अथर्व ने भी सेना के सहायतार्थ धनराशि उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का लोकार्पण भी किया।

गौरतलब हो कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह का युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु का मुख्य उद्देश्य है। इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है।
