Connect with us

वाराणसी

OLX पर किताब बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुई युवती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नागर कॉलोनी रामकटोरा निवासी पारुल उपाध्याय ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका खाता है और उन्होंने कुछ पुरानी किताबें बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था।

Loading...

कुछ ही समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर किताबें खरीदने की इच्छा जताई। भुगतान के बहाने उस व्यक्ति ने पारुल से स्कैनर कोड साझा करने को कहा। जैसे ही उन्होंने स्कैन कोड साझा किया, उनके खाते से रकम कट गई, जबकि किसी प्रकार की धनराशि प्राप्त नहीं हुई। घटना की शिकायत पारुल ने स्थानीय चेतगंज थाने में की, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page