Connect with us

सोनभद्र

NCL परिवार ने खनिक अभिनंदन दिवस पर श्रमवीरों को नमन

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में खनिक अभिनंदन दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यालय स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेंद्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह, श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्याम धर दूबे, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मियों ने शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की ऊर्जा आपूर्ति हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।

सीएमडी बी. साईराम ने इस अवसर पर एनसीएल परिवार और हितग्राहियों को “खनिक अभिनंदन दिवस” की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्य संस्कृति को सम्मानित करने और कर्मियों के योगदान को मान्यता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कोल इंडिया के गौरवमयी 50 वर्षों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए इस दिन को विशेष और महत्वपूर्ण बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत 58 उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं और इकाइयों में खनिक अभिनंदन दिवस के अवसर पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस मौके पर 270 कर्मियों को पदोन्नति भी दी गई।याद रहे कि खनिक अभिनंदन दिवस के केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page