Connect with us

वाराणसी

काशी के तीन विभूतियों की जयंती पर महानगर कांग्रेस ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Published

on

वाराणसी। काशी के गौरव रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी, राजर्षि राजा जूदेव सिंह एवं संगीत को ऊंचाई तक पहुंचाने वाले तबला सम्राट पंडित किशन महाराज की जयंती पर शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष चौबे के संयोजन में खजूरी स्थित उत्तरी विधानसभा के कैंप कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

श्री चौबे ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में पंडित कमलापति त्रिपाठी जैसे राजनेताओं की जरूरत है। शिक्षा को ऊंचाई की बुलंदियों तक यूपी कॉलेज जैसे कॉलेज की स्थापना के साथ तमाम समाजिक कार्यों का उल्लेख राजा साहब के बारे में है। काशी और संगीत का एक अटूट रिश्ता पंडित किशन महाराज जैसे महान विभूति को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मनीष चौबे, नीरज चौबे, संजय पांडेय, विवेक चौरसिया, उदय राय, सचिन पांडेय, अजय मौर्या, शिवम पांडेय, आदर्श मिश्रा, मनोज, गौरव तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa