Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी: 5 माह पूर्व हुई थी शादी तो पति ने क्यों लगायी फांसी, जानने के लिए यहां पढ़ें

Published

on

वाराणसी। चितईपुर क्षेत्र में एक 27 साल के युवक ने सोमवार को कमरे में खुद को बदं कर फांसी लगा ली। अभी 5 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, जबकि साढ़े 3 महीने से उसकी पत्नी मायके से नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद युवक का किसी से फोन पर झगड़ा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन की शादी हाल ही में 7 मई को मंडुवाडीह की प्रिया के साथ हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही प्रिया वापस अपने मायके चली गई। मृतक युवक चंदन प्राइवेट नौकरी करता था। आशंका जाहिर की रही है कि रात में चंदन ने किसी से फोन पर बात की उसके बाद यह बड़ा कदम उठाया।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी चितईपुर अर्जुन से परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह सात बजे तक चंदन नहीं उठा तो मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो चंदन पंखे के सहारे लटक रहा था। देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने धक्का देकर दरवाजे को तोड़ने के बाद रस्सी से लटक रहे मृतक चंदन को नीचे उतारा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page