Connect with us

खेल

KKR vs RR : कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया

Published

on

गुवाहाटी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने 152 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजस्थान के बल्लेबाज केकेआर के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।


Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को मोईन अली और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। मोईन अली को महीश तीक्षणा ने रनआउट किया। इसके बाद डिकॉक ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 29 रन की साझेदारी की। रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और इम्पैक्ट प्लेयर अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 83 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। डिकॉक 97 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रघुवंशी ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों में केवल वानिंदु हसरंगा ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे। बाकी कोई भी गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सका, जिससे केकेआर ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page