Connect with us

अपराध

चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट सफर कर रहे 201 यात्रियों से वसूला गया 82530 रुपया

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में बुधवार को बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड को आधार बनाकर राजातालाब एवं हरदत्तपुर स्टेशनों पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा राजातालाब एवं हरदत्तपुर स्टेशनों पर किलाबन्दी कर विभूति एक्सप्रेस,शिवगंगा एक्सप्रेस,नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस,दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस,प्रयागराज रामबाग-बनारस सवारी गाड़ी,प्रयागराज रामबाग-मऊ सवारी गाड़ी,बनारस-भटनी आदि सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई ।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) के साथ वाणिज्य निरीक्षक संजीव कुमार समेत 14 टिकट निरीक्षकों एवं 07 रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 201 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 82530( बयासी हजार पांच सौ तीस रूपये) की वसूली की गई जबकि 32 बिना टिकट यात्रियों को ट्रायल हेतु रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page