वाराणसी
IIT-BHU गैंगरेप केस: पीड़िता का दोस्त बीमार, गवाही टली
Loading...
Loading...
वाराणसी | IIT-BHU गैंगरेप केस में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पीड़िता के दोस्त की गवाही होनी थी, लेकिन परीक्षा और अस्वस्थता का हवाला देकर उसने पेशी से माफी मांग ली। कोर्ट ने गैरहाजिरी माफ करते हुए अगली तारीख पर हाजिर होने का आदेश दिया।
पीड़िता इस समय बेंगलुरु में इंटर्नशिप कर रही है, जिसके चलते उसकी वर्चुअल पेशी टल गई। हाईकोर्ट ने उसे असुरक्षित साक्षी माना है।
Loading...
गैंगरेप के आरोपी कुणाल पांडेय, अभिषेक उर्फ आनंद चौरसिया और सक्षम पटेल भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी थे। आरोपियों ने वर्चुअल पेशी का विरोध करते हुए पीड़िता को कोर्ट में बुलाने की मांग की है।
Continue Reading
