Connect with us

दुनिया

सरकार बनने पर छात्राओं को मिलेगी स्कूटी और स्मार्टफोन प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्रियंका गांधी ने आगरा जाते समय मिली छात्रा से बातचीत के बाद किया है प्रियंका गांधी ने कहा, ‘अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।’ आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी करीब तीन दशक से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही है। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि प्रियंका गांधी की यह घोषणा क्या उन्हें सत्ता में वापसी का रास्ता खोलेंगी या नहीं।

कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। लड़की हूँ…..लड़ सकती हूं।

Loading...

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने चला बड़ा दाव

गौरतबल है कि उत्तर प्रदेश के अंदर 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने बड़ा दांव चलकर विपक्षी पार्टियों को जबरदस्त चुनौती दी है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ में 19 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। तो वहीं अब छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने की घोषण की है। प्रियंका गांधी की इन घोषणाओं से सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनैतिक पार्टियों में हलचल मच गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page