पूर्वांचल
Gazipur में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा युवा का जिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
गौसपुर, गाज़ीपुर| में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा युवा का जिला कमेटी का चयन विशाल मध्येशिया प्रदेश अध्यक्ष युवा की अध्यक्षता में घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।
जिसमें संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे युवा जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता युवा महामंत्री शिवजी गुप्ता युवा कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता को बनाया गया।
समारोह में बाराचवार,भावरकोल, सदर गाजीपुर, डेहमा, कासिमाबाद,रेवतीपुर आदि ब्लाकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही प्रदेश महामंत्री जैनेश पंकज मधेशिया ने कहा कि हमारा मधेसिया संगठन गांव ब्लाक,जिलों से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व में एक एक पद देने को तैयार हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मधेशिया गांव की निचले स्तर तक संगठन बनाने पर दृढ़ संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आने वालों दिनों में संगठन में नव निर्माण की एक नई प्रक्रिया का निर्माण होगा। युवाओं को अपने समाज के लिए एक साथ एक स्वर से अपने कार्यों को अंजाम देने के लिए अब कमरकस लेने की जरूरत है क्योंकि युवा ही समाज का रीढ होता है उसके बिना कोई भी क्रांति विफल हो जाती है इसी उद्देश्य को लेकर सन 2013 में युवा और महिला संगठन का गठन किया गया ताकि युवाओं के द्वारा देश में बदलाव उत्पन्न हो और माताओं के द्वारा मातृशक्ति का जागरण हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता मऊ महामंत्री वेद आर्य, श्याम बली मद्धेशिया, नंदलाल गुप्ता वेद प्रकाश आर्य, राकेश मधेशिया, तपेसर गुप्ता, राकेश मधेशिया बी पॉजिटिव, संतोष गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, गोविंद गुप्ता, डॉक्टर सत्येंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता,बेचू गुप्ता, हीरा गुप्ता, मुरली गुप्ता, आशीष गुप्ता अमर गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जैनेश पंकज व आभार पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने किया।
