Connect with us

वाराणसी

DM व CDO सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग करसड़ा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के पूरे परिसर का किया गया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: जिलाधिकारी एस राजलिंगम तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग आज करसड़ा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया।
अटल आवासीय विद्यालय परियोजना वर्ष 2020 में प्रारम्भ हुई जिसकी लागत 66.54 करोड़ है इसे मार्च 2023 में पूर्ण होना था लेकिन वर्तमान में 91 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय का कुछ आवासीय भाग के निर्माण अवशेष होने पर निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि इस परियोजना को प्रत्येक दशा में सितम्बर 2023 में पूरा करायें। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सत्र इस वर्ष प्रारम्भ होना है इसलिए कार्य की गति बढ़ायें इसमें कोई ढ़ील नहीं दी जायेगी।
अटल आवासीय विद्यालय परिसर के निकट एक खाली भवन चिन्हित किया गया है जिसके आधे भाग में पुलिस चौकी स्थापित होगी तथा आधे भाग में स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा। इसके अलावा मुख्य मार्ग से परिसर को जोड़ने वाले मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंता को निर्देशित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page