Connect with us

मऊ

DM ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों पर जताई नाराजगी

मऊ। तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तहसील में आने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, हर फरियादी की समस्याएं गंभीरता से सुनी जाएं और उन्हें शीघ्र समाधान प्रदान किया जाए।निरीक्षण के दौरान कागजातों के रख-रखाव और तहसील परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Loading...

लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि पांच वर्ष से अधिक समय से कुल 414 वाद लंबित हैं, जिनमें उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के न्यायालय शामिल हैं।

इन वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त तहसीलदार न्यायिक के यहां 1371 और तहसीलदार के यहां 1293 वाद लंबित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page