Connect with us

मनोरंजन

‘Dhurandhar 2’ के सिनेमाई अनुभव से प्रभावित हुए अनुष्का-विराट, जमकर की तारीफ

Published

on

Loading...
Loading...

आदित्य धर की फिल्म को मिला विराट-अनुष्का का बड़ा सराहना भरा रिव्यू

मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों के बीच भी इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म ने अब तक 1622 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसी क्रम में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर सराहना की है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि लगभग चार घंटे की फिल्म बनाना गहरे आत्मविश्वास का परिचायक है। फिल्म को उन्होंने शुरुआत से अंत तक बांधे रखने वाली, सूक्ष्मता से गढ़ी गई और पूरी तरह प्रभावशाली बताया। उन्होंने आदित्य धर को मौलिक और आत्मविश्वास से भरपूर फिल्मकार बताया।

Advertisement

अनुष्का ने फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय की सराहना की, विशेष रूप से रणवीर सिंह की, जिनके प्रदर्शन को उन्होंने दमदार और त्रुटिहीन बताया। इसके साथ ही उन्होंने आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी के अभिनय को भी फिल्म की मजबूती बताया और पूरी टीम को बधाई दी।

वहीं विराट कोहली ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने भारत में इस तरह की सिनेमाई प्रस्तुति पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने बताया कि फिल्म ने उन्हें हर भावना से जोड़े रखा और करीब चार घंटे तक वह एक पल के लिए भी हिले नहीं। आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्होंने उनकी प्रतिभा और विश्वास को काबिले-तारीफ बताया और उन्हें जीनियस तक कह दिया।

विराट ने रणवीर सिंह के अभिनय की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इस फिल्म के बाद उन्होंने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है।

इधर, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रतिक्रिया पर भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की। विराट कोहली के संदेश पर उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए बेहद खास क्षण है और वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के समय से ही उनके प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने विराट को एक युग में एक बार आने वाला महान खिलाड़ी बताते हुए कहा कि देश के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है और वे भी अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

अनुष्का शर्मा की सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने कहा कि उनकी जैसी प्रतिभाशाली कलाकार से प्रशंसा मिलना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया उन्हें और बेहतर काम करने तथा दिल से कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page