खेल
DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें मुकेश कुमार और कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके बाद बल्लेबाजी में समीर रिज्वी ने प्रभावशाली पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। समीर रिज्वी ने 51 गेंदों में 90 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और सात छक्के जड़े। उनके अलावा पाथुम निसांका ने भी 44 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इससे पहले मुंबई इंडियन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रोहित शर्मा 35 रन, सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
