Connect with us

नगर परिक्रमा

कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत

Published

on

वाराणसी। संविधान दिवस पर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विपिन मेहता के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत वार्ड नं. 84 के ब्राह्मनाल क्षेत्र से हुआ। अभियान के तहत बड़ी संख्या में पब्लिक कांग्रेस की विचारधारा और प्रदेश के विकास के लिए उसकी भावी योजनाओं से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विपिन मेहता ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा सदस्यता अभियान पूरे दक्षिणी विधानसभा में वृहद रूप से चलाते हुए जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। मौजूदा समय में आम जनता महंगाई से जूझ रही है और केन्द्र व प्रदेश सरकार को जनता की तकलीफों से कोइ फर्क नहीं पड़ रहा है। श्री महेता ने कहा कि अभियान के पहले दिन सदस्यता लेने वालों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि जनता को अब कांग्रेस से ही उम्मीद है। साथ ही यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि अगले साल प्रदेश की सत्ता बदलेगी और कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बनेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिज्जु कपूरिया, पवन खन्ना, गोरख यादव, पियूष कपूरिया, यशराज द्विवेदी, राहुल यादव, दिनेश मल्होत्रा, गुड्डू रहम इलाही, अंकित रस्तोगी, राजेंद्र पांडेय,आयुष कपूरिया आदि शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa