Connect with us

वाराणसी

BHU : नियम तोड़ने के आरोप में घिरे प्रो. ओमशंकर, प्रशासन ने कसी सख्ती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्रशासन ने हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर के विरुद्ध जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 7 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत इस प्रकरण की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित न्यायाधीश पहले से संचालित एक अन्य समिति में भी जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ आचार्य द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी, लेकिन उनके प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के कारण नए जांच अधिकारी की नियुक्ति की गई। बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर ओमशंकर पर नियमों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि उनके द्वारा आधारहीन बयानबाजी की जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

Loading...

प्रशासन की ओर से प्रोफेसर ओमशंकर को निर्देश दिया गया है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए समिति के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करें। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर ओमशंकर पूर्व में भी 5 मार्च 2014 से 26 अगस्त 2015 तक नियम विरुद्ध गतिविधियों और विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में निलंबित रह चुके हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page