Connect with us

गाजीपुर

छात्राओं से स्कूल में लगवाया झाड़ू, जांच के आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के फतेहपुर अटवां गांव के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली छात्राओं को कक्षाओं में झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां बच्चों को पढ़ाई कराने की बजाय सफाई कार्य करवाया जा रहा है।

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कक्षाओं में झाड़ू लगाने का काम छोटी बच्चियों से करवाया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वहां से आते-जाते नजर आए, लेकिन उन्होंने छात्राओं को रोका नहीं। यह मामला बच्चों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

Loading...

घटना के सामने आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हेमंत राव ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए ने कहा, “हमने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने की योजनाओं का जहां बड़े स्तर पर प्रचार किया जाता है, वहीं इस प्रकार की घटनाएं उन दावों की हकीकत उजागर करती हैं। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देने की बात की जाती है, लेकिन यहां उनसे झाड़ू लगवाना उनके अधिकारों और सम्मान का हनन है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page