Connect with us

वायरल

शाइन सिटी सीएमडी राशिद नसीम समेत अन्य पर धोखाधड़ी के तीन और मुकदमे दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

सस्ते दर पर प्लाट दिलाने का दिया था लालच

प्रयागराज/वाराणसी। शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और उनके सहयोगियों पर धोखाधड़ी के आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सो

मवार को कैंट थाने में उनके खिलाफ तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। आरोप है कि सस्ते प्लॉट और अन्य स्कीमों का लालच देकर उन्होंने लोगों से भारी रकम ऐंठी।ये मुकदमे कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए हैं।

पटना के आसोपुर निवासी जयप्रकाश ने शिकायत में आरोप लगाया कि राशिद नसीम, मऊ निवासी विकास यादव, दानापुर निवासी दुर्जेश मिश्र समेत अन्य लोगों ने उन्हें प्लॉट और निवेश योजनाओं में दो से तीन गुना मुनाफा देने का झांसा दिया। इस लालच में आकर उन्होंने रकम निवेश की लेकिन बाद में यह ठगी साबित हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विभिन्न स्थानों पर सस्ते दरों पर प्लॉट और मुनाफा देने के नाम पर निवेशकों को लुभाया और करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी शाइन सिटी से जुड़े मामलों में निवेशकों के साथ ठगी के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले भी कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं जिन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों को ऐसे किसी भी लालच में न फंसने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page