अपराध
कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चोरी के मामले में वांछित चल रहे शातिर चोर मनीष गुप्ता को मछोदरी पार्क के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1,01,900 रुपये नगद, 1 लेनोवो लैपटाप, 1 पेन ड्राइव, 1 लोहे का कटर, 1 पैसन X प्रो बाइक (नं० UP 65 DE 1514), काले रंग का बुरखा, टी-शर्ट और लोअर बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के पीड़ित व्यक्ति ने चोरी के संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसका प्रभारी निरीक्षक ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए तत्काल समाधान किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, वह पहले भी जेल जा चुका है और अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। मेरे घर के पास ही तेल का गोदाम है जिसमें हर दिन 3 से 5 लाख की बिक्री होती है जिसका सारा पैसा गोदाम की तिजोरी में ही रखा जाता है। इतना पता चलते ही मेरी नियत खराब हो गयी थी। मैं कई दिनों से चोरी करने की योजना बना रहा था और दुकान के मालिक और उनके परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहा था।
उस मोहल्ले में मुस्लिम महिलाएं शाम के समय बुरखा ज्यादा पहनती हैं। इसलिए मैंने योजना के तहत दालमंडी जाकर बुरखा और कटर खरीदा। जब तेल का गोदाम (दुकान) बंद हो गया। तब मैं उसके बगल से जाने वाली गली से होकर गोदाम के अंदर गया और तेल की गोदाम की जालीदार खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर लेट गया। जब रास्ते में लोगों का आना-जाना कम हो गया और आस-पास के मकान के लोग अपने-अपने घरों के कमरों में चले गये। तब मैं गोदाम की छत पर लगे दरवाजे की कुण्डी काटकर गोदाम में जाकर आलमारी में रखे नगद करीब एक लाख से अधिक रुपये, लैपटाप, पैन ड्राइव को बैग में रखकर वहां से चला आया और बुरखा को निकालकर अपना टीशर्ट पहनकर भाग गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमन यादव, पीयूष कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, जितेंद्र यादव, कांस्टेबल शिवम भारती और अखिलेश कुमार शामिल रहें।
