Connect with us

वाराणसी

बड़ागांव पीएचसी पर लगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

676 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

116 मानसिक रोगियों को मिला परामर्श, 50 को किया रेफर

Loading...

वाराणसी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी के नेतृत्व में शिविर का शुभारंभ एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ एके मौर्य ने किया ।
डॉ मौर्य ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी। साथ ही अपील की कि हम सभी को मानसिक रोग से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के साथ भूल से भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे उसके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस रोग से परेशान होकर वह कोई घातक कदम भी उठा सकता है। मानसिक रोगी का सही समय से उपचार करायें तो उसका रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 676 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की । इसमें 116 मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग कर परामर्श दिया गया साथ ही 50 मरिओन को आवश्यक उपचार के लिए एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया । इसके अलावा शिविर में 266 मरीजों को गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आदि की सेवाएं दी गई । 35 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, कुष्ठ रोग, क्षय रोग के साथ परिवार कल्याण व एचआईवी-एड्स परामर्श, बच्चों का टीकाकरण, नेत्र परीक्षक, तंबाकू नियंत्रण, वृद्धजनों की जांच व उपचार, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। इस मौके पर डॉ वरुण, डॉ आलोक, मनोचिकित्सक डॉ रविंद्र कुशवाहा, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ रविंद्र यादव, अमृता, बीपीएम, बीसीपीएम, सहित अन्य स्टाफ व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page