Connect with us

अपराध

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने लगाया वाराणसी पुलिस पर गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सृष्टी और उनकी माँ पर हुआ जानलेवा हमला

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सृष्टी कश्यप ने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है और उनका कहना है कि पुलिस इंसाफ करने की जगह अपराधियों का साथ दे रही है. उनके अधिकारीयों से बात करने पर वह भी कोई जबाब नही दे रहे है. उल्टा मेरे ऊपर ही गंभीर धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कर दिया है. लेकिन जिन लोगों ने मेरे और मेरी माँ से मारपीट किया उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया गया है.
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सृष्टी कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मै एक सामाजिक कार्यकर्ता हूँ और एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की परिवार से हूँ मेरे परिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मान्यता दी थी और पद्म श्री और बिहार रत्न पुरस्कार विजेताओं के सम्मानित परिवार से आती हूँ. मेरी माँ भी एक अधिवक्ता है और उन्होंने अपना सारा जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया है.
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और कांग्रेस नेता सृष्टी कश्यप और उनकी अधिवक्ता माँ के साथ मारपीट और बतमीजी की घटना समाने आई है जिसके संबध में उन्होंने एक मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई और सृष्टि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी, पुलिस महानिदेशक और पुलिस कमिश्नर को भी ईमेल और ट्विटर के जरिये इस घटना से अवगत कराया है।
सृष्टी कश्यप ने बताया कि यह सारी घटना इस लिए हुई कि इन लोगो ने मुझसे 20 लाख रुपये की मांग की थी जिसको देने से मैंने मना कर दिया. जिसके फल स्वरुप मेरे और मेरी माँ के ऊपर यह हमला किया गया मुझे तो हैरानी तब हुई जब पुलिस भी उनके साथ कड़ी हो कर इस घटना में तमाशबीन की भूमिका निभा रही थी न की उनके खिलाफ कोई कार्यवाही कर रही थी, सृष्टी कश्यप ने प्रशासन पर भी आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन रसूखदारो के साथ मिली हूई है और कोई कार्यवाही नही कर रही है उल्टा उनको और उनकी वृद्ध माता को परेशान किया जा रहा है।
सृष्टी कश्यप के साथ वाराणसी के कांग्रेस नेताओं ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन सृष्टी कश्यप और उनकी माँ को तत्काल रूप से शुरक्षा मुहैया कराये और उन सब भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page