Connect with us

मऊ

शिव बारात की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे मंदिर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबमधुबन (मऊ) में शिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक शिवालयों में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्त भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए और शिवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।मधुबन कस्बे में शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते जयकारे लगाते रहे।

पुलिस सुरक्षा के बीच यह शोभायात्रा तहसील परिसर से शुरू होकर बनियाबान तिराहा, दुबारी मोड़ समेत पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। वहां शिव-पार्वती विवाह का मनोरम दृश्य देख श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।क्षेत्र के पांती, विग्रहपुर, दुबारी शिव मंदिर परिसरों में लगे मेले में भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही।

Loading...

भक्तों ने पाती, मधुबन, दुबारी, सुआह समेत विभिन्न शिवालयों में जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरे से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। शिव बारात और मेले के सफल आयोजन के लिए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, क्राइम इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय और राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page