Connect with us

गाजीपुर

छात्राओं को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मरदह ब्लॉक के हरहरी ग्राम सभा में शंभू नारायण महाविद्यालय और पंडित मार्कंडेय चतुर्वेदी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098, 181, 1090, 1076), सखी वन स्टॉप सेंटर, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह निषेध, निराश्रित पेंशन और दंपति पुरस्कार सहित कई सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Loading...

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, गाजीपुर की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से अंशु राय और अर्चना सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page