Connect with us

वाराणसी

56 विनायक सहित काशी के सभी गणेश मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। माघ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को रखा गया। श्रद्धालु 17 घंटे का उपवास रखकर रात में चंद्रोदय के समय अर्घ्य अर्पित करेंगे। चंद्रोदय रात 8:52 बजे होगा। इस अवसर पर 56 विनायक सहित सभी गणेश मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। इस बार चतुर्थी तिथि पर मघा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चतुर्थी तिथि शुक्रवार भोर 4:07 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार सुबह 5:31 बजे तक रहेगी। चंद्रमा को रात 8:52 बजे अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन बड़ागणेश मंदिर लोहटिया, श्री चिंतामणि गणेश सोनारपुरा, दुर्गविनायक गणेश दुर्गाकुंड, साक्षी विनायक गणेश, ढुढिराज गणेश विश्वनाथ गली और सिद्धिविनायक मंदिर मणिकर्णिका सहित अन्य गणेश मंदिरों में विशेष शृंगार किया जाएगा।

Advertisement

मणिकर्णिका स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष झांकी सजाई जाएगी। शाम 6 बजे से संगीत समारोह का आयोजन होगा, जिसमें डॉ. राजेश का सितार वादन, डॉ. मधुमिता भट्टाचार्या का गायन और पं. सुखदेव मिश्रा का वायलिन वादन किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page