वाराणसी
36वीं वाहिनी पीएसी में अटल और मालवीय जी की जयंती मनायी गयी जयंती
रामनगर (वाराणसी)। 36वीं वाहिनी पीएसी में बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष और भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई गई।
इस अवसर पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र का अनावरण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर, पंचमुखी दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अटल जी और महामना मालवीय जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का योगदान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय रहा है।
सेनानायक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के मार्गदर्शन से भारत को प्रगति के नए आयाम प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर वाहिनी के सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर राम सिंह, प्रभारी कर्तव्य दल सुराज सिंह सहित अन्य सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
