Connect with us

मिर्ज़ापुर

28 साल की उम्र में 72 बार रक्तदान, अभिषेक साहू को मिला ‘रक्तनायक सम्मान’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। होटल जिनिलिया महमूरगंज में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब सीमित द्वारा मीरजापुर निवासी अभिषेक साहू को ‘रक्तनायक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। महज 28 वर्ष की आयु में अभिषेक ने 72 बार रक्तदान और एसडीपी डोनेशन कर प्रदेश में मिसाल कायम की है।

उन्होंने अब तक 25 बार रक्तदान और 47 बार प्लेटलेट्स डोनेशन किया है। अभिषेक मीरजापुर से 70 किलोमीटर दूर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में नियमित रूप से प्लेटलेट्स डोनेट करने भी जाते हैं। उनका उद्देश्य है कि जनपद के हर रक्त केंद्र में सभी रक्त समूहों का पर्याप्त भंडार हमेशा उपलब्ध रहे।

Loading...

इसके लिए वे निरंतर नए रक्तदाताओं को जागरूक करने और सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस समर्पण और प्रयास को देखते हुए संस्था ने उन्हें ‘रक्तनायक’ की उपाधि से नवाजा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page