Connect with us

वाराणसी

25 नवंबर को संपूर्णानंद का 41वां दीक्षांत समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। 22 छात्राओं को मंच से मिलेगी PhD उपाधि; कुल 14,167 संस्कृत स्टूडेंट्स को बंटेगी डिग्रियां

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की 41वां दीक्षांत समारोह 25 नवंबर को होगा। इसमें कुल 14,167 उपाधियां दी जाएंगी। जिसमें, 4478 छात्राएं भी शामिल हैं। वहीं Phd की कुल 22 छात्राओं को डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से ग्रेजुएशन की 8103 और आचार्य यानी कि पीजी की 5040 डिग्रिया दी जाएंगी। Phd की 63 उपाधियां भी मंच से दी जाएंगी। मेडल डिस्ट्रीब्यूशन में छात्र और छात्राओं का रेशियो 67.10% और 32.90% का है।

Loading...

सजने लगा है कैंपस

आज से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कैंपस की सजावट होने लगी है। छात्रों को मुख्य संबोधन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देंगी। अधिकारी परिसर की सुंदरता और साफ-सफाई पर काम कर रहे हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां चाक-चौबंद हैं।
परंपरागत तौर पर हम अपने पास आउट छात्रों को उपाधि देकर विदाई देंगे। इस बार मास कम्युनिकेशन, पुरातत्व एवं संग्रहालय और D.Lit के लिए किसी का सेलेक्शन नहीं किया गया था। इसलिए इन विधाओं में डिग्रियां नहीं दी जाएंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page