Connect with us

वाराणसी

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः09 बजे सम्पूर्ण जनपद में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा-जिलाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हेतु 15 अगस्त को प्रातः 09 बजे अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान करने के लिए जन-सामान्य को प्रेरित करें-कौशल राज शर्मा

इस दौरान जो व्यक्ति जहाँ भी हो, वहाँ प्रातः 09.00 बजे रुककर स्वयं ही राष्ट्रगान गायें

Loading...

शहर के सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम, थाने के सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम, शहर में स्मार्ट सिटी के लगे हुए एलईडी स्कीन पर प्रातः 09 बजे राष्ट्रगान प्रसारित किया जायेगा

  वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 09.00 बजे सम्पूर्ण जनपद वाराणसी में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हेतु 15 अगस्त को प्रातः 09.00 बजे अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान करने के लिए जन-सामान्य को प्रेरित करेंगे। इस दौरान जो व्यक्ति जहाँ भी हो, वहाँ प्रातः 09.00 बजे रुककर स्वयं ही राष्ट्रगान गायें। 
  इस सम्बन्ध में उन्होंने नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि इसके लिए शहर के सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम, थाने के सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम शहर में स्मार्ट सिटी के लगे हुए एल०ई०डी० स्कीन पर प्रातः 09.00 बजे राष्ट्रगान प्रसारित किया जाये। इसके साथ ही जितने भी

सरकारी वाहनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हुए हैं, उनमें लाउड व्हेलर के माध्यम से राष्ट्रगान गाया जाये। इस दौरान वाराणसी में लगे हुए सभी ट्रैफिक लाईट रेड करते हुए एम्बुलेंस एवं फायर बिग्रेड के वाहनों के अलावा सभी वाहन रोक दिये जायें और अपने स्थान पर रुककर सभी राष्ट्रगान का सम्मानपूर्वक गायन करें व इसके उपरान्त ही ट्रैफिक का संचालन कराया जाये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page