Connect with us

वाराणसी

13 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू देखेंगीं नव्य- भव्य काशी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।13 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ ही शाम को दशाश्वमेध घाट पर स्थित गंगा आरती में भी शामिल होंगी। साथ ही राष्ट्रपति देर शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन की खबर को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मीटिंग में दोनों अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना ऐसी बनाई जाए जिसे आमलोगों को परेशानी न हो। राष्ट्रपति के आवागमन से संबंधित रूट पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही, सड़क और मार्ग की व्यवस्था में जो भी दिकक्ते हो उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए।
तैयारियों में ना हो लापरवाही
पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा गया है कि, राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर उनके भ्रमण से संबंधित सभी मार्गों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था हो जानी चाहिए। बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वीडीए और पुलिस आपस में तालमेल बनाकर ऐसे काम करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारसी से राष्ट्रपति विशिष्ट अनुभव लेकर वापस जाए।
आपको बता दे, तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ-साथ, G-20 की बैठकों को ध्यान में रखते हुए शहर में 36स्थान चिह्नित किए गए हैं। सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर इन चिह्नित स्थानों में अतिक्रमण संबंधित विभागों को प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page