Connect with us

Uncategorized

10 सालों से जहरीले सर्पों एवं अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा करते आ रहे हैं सर्पमित्र टीम

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। पिछले 10 वर्षों से सांपों व अन्य वन्यजीवों का संरक्षण करते आ रहे हैं, जिसमें आपको ऑन रिकॉर्ड पिछले 2 वर्ष का रेस्क्यू यूट्यूब पर देखने को मिल जाएगा। अब तक हमने लगभग 5000 से ज्यादा जहरीले और बिना जहर वाले सांपों का रेस्क्यू किया है। तथा अन्य वन्य जीव जैसे कि कबर बिज्जू, कुत्ता,बिल्ली,गाय,बछड़ा व कुछ पक्षी जैसे कि बाज, बगुला, उल्लू व अन्य कई पक्षियों का भी रेस्क्यू किया है। हम जिन भी वन्यजीवों का रेस्क्यू करते हैं उन्हें जल्द से जल्द उनके अनुकूलित वातावरण में रिलीज कर देते हैं अगर कोई वन्यजीव घायल होता है तो उसके उपचार के बाद ठीक होने के उपरांत हम लोग उसको उसके अंकुरित वातावरण में रिलीज कर देते हैं। हमारी यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। तथा हम लोग यथा संभव असमर्थ लोगों की भी मदद करते हैं। साथ में हम लोग छोटे बच्चों को अपने पर्यावरण तथा वन्यजीवों के बारे में जागरूक व शिक्षक भी करते हैं। हमारी टीम में कुल 4 लोग हैं जिनमें से 3 लोग फील्ड में वन्य जीव संरक्षण तथा लोगों की मदद का कार्य करते हैं। तथा 1 लोग तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाते हैं।
हमारी टीम के 3 सदस्यों का नाम क्रमशः गुड्डू मौर्या सर्पमित्र जोकि प्रमुख वन्य जीव संरक्षण कर्ता है।
तथा अन्य सदस्य दीपक यादव व विकास सिंह हैं। जो कि संरक्षण कार्य में मदद करते हैं। हम लोग ग्राम व पोस्ट मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ के रहने वाले हैं। तथा हम लोग अपने आसपास के जिला जैसे आजमगढ़ गाजीपुर जौनपुर बनारस व कभी-कभी अंबेडकर नगर तथा चंदौली में भी रेस्क्यू कर लिया करते हैं।

हमारा यूट्यूब और फेसबुक पर चैनल भी है जिसका नाम GUDDU MAURYA SARPMITRA है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa