Connect with us

वाराणसी

होली पर्व के अवकाश पर घर बैठे जमा करें अपना गृहकर

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: आगामी सप्ताह होली पर्व के अवकाश होने के कारण नगर निगम कार्यालय बन्द रहेगें। नगर के भवन स्वामियों की सुविधा को देखते हुये आनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। जिन भवन स्वामियों के द्वारा अभी तक अपने भवन का गृहकर जमा नही किया गया है, वे अपने भवन का गृहकर नगर निगम, वाराणसी के वेबसाइट www.nnvns.org.in के माध्यम से आनलाइन गृहकर जमा कर सकते हैं। नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा नगर के भवन स्वामियों से अपील की गयी है कि जिन भवन स्वामियों के द्वारा अभी तक अपने भवन का गृहकर जमा नही किया गया है, वे अपने भवन का गृहकर शीघ्र जमा कर अनावश्यक लगने वाले ब्याज एवं उत्पीड़न की कार्यवाही से बचें।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page