चन्दौली
‘होटल शिवम इन’ में मिलती हैं बेहतर सुविधाएंः अरविंद यादव
चंदौली। भारतीय संस्कृति व सभ्यता दुनिया की महान संस्कृति है। हमारे यहां विविधता में एकता की मिसाल है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई समुदाय के लोग एक साथ मिलकर एक-दूसरे की खुशियां साझा करते हैं। सिख धर्म के गुरु नानक देव त्याग व समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने जीवों पर दया, करुणा व मानवता का संदेश दिया। गुरु नानक देव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
उक्त बातें बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली व गुरु नानक देव जी की जयंती पर सकलडीहा रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित ‘होटल शिवम इन’ के प्रबंधक अरविंद यादव ने कहीं। अरविंद यादव ने कहा कि देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का पर्व समाज को सकारात्मक संदेश देता है। दीपों से जगमग गंगा तट, सरोवर, तालाब व मंदिर की तरह लोगों के जीवन में भी प्रकाश फैले, यही हमारी कामना है।
उन्होंने बताया कि ‘होटल शिवम इन’ में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रियों के ठहरने व खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है। वातानुकूलित वातावरण में आरामदेह कमरे भी उपलब्ध हैं। बताया कि ‘होटल शिवम इन’ में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। ग्राहकों के साथ कुशल व्यवहार व स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराना ही हमारा ध्येय है।
अरविंद यादव ने कहा कि देव दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई चेतना व खुशियों का संचार करे।
