Connect with us

सियासत

हेमंत सोरेन ने लगाई मुख्यमंत्री बनने की हैट्रिक, जिस राजभवन से गिरफ्तार हुए 5 महीने बाद वहीं ली शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

राँची। हेमंत सोरेन ने करीब पांच महीने बाद झारखंड की सत्ता संभाल ली है। सोरेन को 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जेल से निकलने के छठे दिन ही उन्होंने राज्य की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है। इसके साथ ही तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेने वाले वे तीसरे सीएम बन गए हैं। उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 जुलाई को विधानसभा के विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया। हेमंत सोरेन सदन का विश्वास मत प्राप्त करेंगे।

Loading...

बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। वे राज्य के तीन बार के सीएम शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन के प्रारंभिक जीवन को देखें तो उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था। हेमंत ने 1990 में पटना के एमजी हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की। इसके बाद 1994 में पटना हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरा नहीं कर पाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page