Connect with us

वाराणसी

हुकुलगंज पार्षद ने स्नातकोत्तर छात्रों में वितरित किया टैबलेट

Published

on

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द डिजी शक्ति योजना के तहत श्री हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैदागिन, वाराणसी में स्नातकोत्तर छात्रों को स्मार्ट टेबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टैबलेट प्रदान किया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रो. संजय श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. श्रीप्रकाश गुप्ता, डॉ. अनुज प्रकाश, प्रखर कुमार श्रीवास्तव और पूर्व छात्र नेता घनश्याम सिंह मुन्ना भी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उनकी तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देना है। स्मार्ट टैबलेट वितरण कार्यक्रम ने छात्रों में उत्साह और डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page