Connect with us

गाजीपुर

‘हिंदी साहित्य शिरोमणि’ मानद से नवाजे गये ग्रीन मैन डॉ. अरविंद कुमार

Published

on

गाजीपुर। काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित एक भव्य विशेष सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 108 व्यक्ति सम्मानित किये गये । जनपद के जखनिया मुड़ियारी ग्रासभा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी ग्रीनमैन डा. अरविंद कुमार को ‘हिन्दी साहित्य शिरोमणि’ मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समारोह पिछले सप्ताह वाराणसी के महामना मालवीय सभागार में आयोजित हुआ था।

इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कुलाधिपति कवि सुख मंगल सिंह मंगल, कुलपति डा. संभाजी राजाराम बाविस्कर के मार्गदर्शन में कुलसचिव कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन व संचालन में हुआ।

ज्ञात हो कि ग्रीनमैन डा. अरविंद कुमार आजाद एक दशक से भी अधिक समय से सामाजिक, पर्यावरण और साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के क्षेत्र में स्काउट गाइड जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय व महाविद्यालय के छात्रों को उनके प्रत्येक जन्मदिन पर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा, शादी-विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों में वर-वधू को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैला रहे हैं। वे हर साल निर्धन व असहाय परिवार की बेटियों की शादी में भी विशेष योगदान देते हैं।

Advertisement

लेखन के क्षेत्र में भी डा. अरविंद कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके इस योगदान के लिए वे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी सम्मानित हो चुके हैं। 2023 में उन्हें यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली, दिल्ली में विशेष गेस्ट के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।

इससे पहले, उन्हें विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति डाक्टरेट की मानद उपाधि, विद्यासागर विशेष मानद उपाधि, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से क्रान्तिधरा मेरठ ग्रीनमैन सम्मान, मध्य प्रदेश भोपाल से राष्ट्रीय सूर वातायन प्रसून सम्मान, नेपाल काठमांडू से नेपाल-भारत अन्तरराष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान, अन्तरराष्ट्रीय नेपाल-भारत साहित्य रत्न सम्मान, क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी मेरठ से साहित्य श्री सम्मान, पर्यावरण प्रहरी सम्मान, उत्कृष्ट नागरिक सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, पूर्वांचल रत्न सम्मान सहित अनेकों सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa