गाजीपुर
हादसे को दावत दे रहा बारा फिरोजपुर का पीपा पुल
Loading...
Loading...
गाजीपुर। बारा फिरोजपुर पीपा पुल की जर्जर स्थिति से हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल पर चढ़ाई के दौरान प्लेट न होने के कारण गड्ढा बन गया है, जिससे दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुल के फिरोजपुर छोर पर रेत बिखरी पड़ी है, जिससे कई प्लेट इधर-उधर हो गई हैं और कुछ पर रेत जमने से वाहन फिसल रहे हैं। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह पुल पार कर रहे हैं।

स्थानीय लोग प्रशासन से पुल की मरम्मत और प्लेट ठीक करने की मांग कर रहे हैं, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो यह पुल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
Continue Reading
