Connect with us

मुम्बई

हादसे का शिकार हुए विशाल ददलानी, पुणे कॉन्सर्ट हुआ पोस्टपोन

Published

on

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

मुंबई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते उन्हें अपना पुणे कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। विशाल ने खुद सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दुर्घटना कब और कैसे हुई।

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “बुरी किस्मत। मेरा एक छोटा एक्सीडेंट हो गया है, इस वजह से पुणे कॉन्सर्ट टालना पड़ा। जल्द ही हेल्थ अपडेट दूंगा और जल्दी लौटूंगा।” उनकी इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

टिकट की रकम होगी रिफंड

विशाल ददलानी और शेखर के इस कैंसिल हुए कॉन्सर्ट के लिए खरीदे गए टिकटों की राशि वापस की जाएगी। आयोजकों ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फैंस के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

Advertisement

फैंस और म्यूजिक लवर्स लगातार विशाल ददलानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं और उनकी जल्द वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page