Connect with us

गाजीपुर

हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग रैकेट का पर्दाफाश, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कार-नकदी बरामद, गैंग की खुली परतें

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना नंदगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपने हमराह कांस्टेबल प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल अनिता राव, हेड कांस्टेबल अनिल वर्मा और कांस्टेबल विनय नायक के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध नियंत्रण के तहत पहलवानपुर पुलिया के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सैदपुर कस्बे के रहने वाले सोना व्यापारी दीपांशु सोनी को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और फिरौती मांगने के मामले में वांछित अभियुक्त भरत सिंह तथा अभियुक्ता स्नेहलता सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 111/2026 धारा 127(2), 308(7), 115(2), 61(2), 351(2) बीएनएस से संबंधित है। आरोप है कि स्नेहलता सिंह ने अपने सहयोगियों भरत सिंह, बबलू पंडित और सूरज निगम उर्फ अन्ना के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए सोना व्यापारी दीपांशु सोनी को प्रेम जाल में फंसाया और नंदगंज कस्बे स्थित किराए के मकान पर बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उससे फिरौती की मांग की।

गिरफ्तार अभियुक्त भरत सिंह पुत्र स्वर्गीय इन्द्र बहादुर सिंह निवासी औड़िहार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 46 वर्ष तथा अभियुक्ता स्नेहलता सिंह पुत्री रमेश सिंह निवासी ग्राम चकिया नेवादा थाना सैदपुर, गाजीपुर, वर्तमान पता पत्नी संजीव कुमार निवासी ग्राम रेहटी थाना जलालपुर, जौनपुर उम्र लगभग 38 वर्ष को पुलिस ने पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। दोनों को नियमानुसार न्यायालय गाजीपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisement

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP61AK6744 बरामद की है। इसके अलावा भरत सिंह के पास से 18 हजार रुपये तथा स्नेहलता सिंह के पास से 12 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं, जबकि 70 हजार रुपये अभियुक्ता के बैंक खाते में होल्ड कराए गए हैं।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त भरत सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। हालिया प्रकरण के अतिरिक्त उसके खिलाफ थाना नंदगंज में भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को सोमवार के तड़के करीब 2:50 बजे पहलवानपुर पुलिया थाना नंदगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल अनिता राव, हेड कांस्टेबल अनिल वर्मा और कांस्टेबल विनय नायक शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page