Connect with us

वाराणसी

‘हर घर झण्डा-हर स्टेशन तिरंगा‘

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अन्तर्गत पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति एवं जन भागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के अवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सिलसिला जारी है। इस अभियान में सभी रेलकर्मी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। वाराणसी मंडल के 12 प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज लगाये गये हैं। साथ ही वाराणसी मंडल के सभी स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रमुखता से फहराया गया है। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों को भी आकर्षक ढंग से लाइटिंग के माध्यम से सजाकर राष्ट्र के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की जा रही है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल कार्यालय को भी तिरंगे लाइट से सजाया गया है, जिनकी रात्रिकालीन छटा काफी नयनाभिराम है। वाराणसी मंडल की सभी यूनिटों सभी कार्यालयों पर राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रध्वज शान से लहरा रहा है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page