वाराणसी
हजारों की घूस लेते हुए सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
वाराणसी। जिले के लोहता थाना के सब इंस्पेक्टर आशीष पटेल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।दरअसल, लोहता थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने लूट के एक मुकदमें में अभियुक्तों का नाम घटाने के लिए 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी और उसने रिश्वत देने वाले को चाय की दुकान पर बुलाया था, लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने इस डील को पूरा होने से पहले ही सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ बिचौलिए को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को एक लूट के मामले में सब इंस्पेक्टर ने दो नामजद और एक अज्ञात युवक को अभियुक्त बनाया था। जिसमें दोनों नामजदों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। चेतगंज के रहने वाले अनिस अहमद ने एंटी करप्शन के पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया कि मुकदमे में अभियुक्तों का नाम घटाने के लिए आशीष पटेल से चालीस हजार रुपया घूस मांग रहे थे।
शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने ठोस रणनीति बनाते हुए सब इंस्पेक्टर और बिचौलियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को लेकर राजातालाब थाने चली गई।
ज्ञातव्य है कि, आशीष पटेल 2015 बैच के दरोगा हैं। जो मूल रूप से ग्राम गौसपुर, थाना अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर के निवासी है।
