Connect with us

पूर्वांचल

हंडिया पी. जी. कॉलेज प्रयागराज में मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती

Published

on

प्रयागराज: महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन से हुआ तदुपरान्त सरदार पटेल की प्रतिमा पर महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. अजय सिंह सहित अधिसंख्य जनों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० अजय सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन यात्रा का सविस्तार वर्णन करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन साहस एवं त्याग का पर्याय कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। इसी प्रकार प्रो० विवेक पाण्डेय द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सरदार वल्लभ की समष्टिगत वैचारिकी का परिणाम रहा कि स्वतंत्रता के पश्चात सम्पूर्ण देश एकीकरण की परिधि में आवद्ध हो सका। कार्यक्रम में विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए हिन्दी विभाग के प्रख्यात साहित्यकार डॉ प्रद्युम्न सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को एक सशक्त अवतारी सत्ता के रूप में वर्णित किया और विस्तार पूर्वक उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए त्याग और बलिदान की समर्थ्य चेतना का समग्र प्रमाणित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो० सुरेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार एवं केन्द्रीय भूमिका का निर्वहन करते हुए हिन्दी विभाग के अध्यक्ष व शोध समन्वयक डॉ. नीरज कुमार सिंह ने संचालन कार्य सम्पन्न किया। संचालन करते हुए डॉ नीरज ने सरदार बल्लभ भाई पटेल से जुड़ी अनेकश: स्मृतियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो० नीलम सिंह (विभागाध्यक्ष – शिक्षा संकाय), डॉ. शिवानन्द सिंह (अध्यक्ष- राजनीति विज्ञान), डॉ. रतन्जय कुमार सिंह, डॉ. शैलेन्द्र कुमार यादव, डॉ. शशि भूषण ओझा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ शम्भू नाथ पाठक, डॉ. क्रांतिकुमार सिंह, डॉ. शिवशंकर, सुनील कुमार, डॉ. शारदा सिंह, कृष्ण राज यादव एवं सत्येंद्र सिंह सहित अधिसंख्य छात्र छात्राओं की भी उपस्थिति रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page