वाराणसी
स्वामी विवेकानंद जयंती पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारत विकास परिषद के सभी शाखा ने संयुक्त रूप से युवा दिवस के रूप में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत नदेसर चौराहा से बाइक रैली जे, एच वी माल से होते हुए निकाली गई जो विवेकानंद पार्क स्थल नदेसर पर जाकर समाप्त हुई ,स्थल पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता इनकम टैक्स के एडिसनल कमिश्नर लियाकत अली जी थे|
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से हुआ , सत्यम शाखा के अध्यक्ष विष्णु सेठ ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया, तत्पश्चात जिला समन्वयक योगेश श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया तथा गोष्टी में माननीय अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर के सम्मान किया गया !
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों व शिकागो में दिए गए भाषण के मुख्य अंश से अवगत कराते हुए बहुत ही प्रभावशाली भाषण देते हुए सभी को प्रभावित किया, इसके अलावा ब्रह्मानंद पेशवानी नेशनल वाइस चेयरमैन संपर्क, प्रमोद राम त्रिपाठी रीजनल संयुक्त महासचिव , प्रवीण कुमार पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार ने भी सभा को संबोधित किया!
सभा स्थल पर नीलकंठ शाखा के अध्यक्ष महावीर प्रसादश्रीवास्तव व़ सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने सत्र 22-23 के दौरान किए गए कार्यक्रमों की प्रस्तुति की लगाई गई बैनर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और सभी इसकी प्रशंसा करते देखे गए प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार प्रवीण कुमार पटेल सहित नेशनल वाइस चेयरमैन संपर्क ब्रह्मानंद पेशवानी ने इसकी काफी तारीफ की और कहा कि काफी मेहनत किया गया है ,और उन्होंने इसे दिल्ली भेजकर के नीति पत्रिका में छपवाने की बात भी कही !
इस अवसर पर शिवा शाखा की कुमारी सोनी चौरसिया जो एक भारत एक श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक 90 दिन तक स्केटिंग यात्रा की थी उनको तथा उनकी 20 सदस्यीय टीम को शाल देकर के सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम का संचालन वाराणसी शाखा के सचिव मृदु मेहरोत्रा एवं विनीता श्रीवास्तव श्रद्धा शाखा की सक्रिय सदस्या ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापनअजीत मेहरोत्रा प्रांतीय मीडिया प्रभारी व तत्कालीन अध्यक्ष सत्यम शाखा ने किया!
