वाराणसी
स्वामित्व योजना से लाखों को लाभ
मिर्जापुर के मड़िहान तहसील सभागार में शनिवार को मड़िहान विधायक के नेतृत्व में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के तहत ग्राम सभा हसरा, बघैला और अन्य गांवों के सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
वहीं पटेहरा विकास खंड सभागार में विकास खंड अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी और राजस्व विभाग की टीम के नेतृत्व में संपत्ति कार्ड वितरण किया गया।स्वामित्व योजना के तहत लोगों को संपत्ति कार्ड मिलते ही वे अपनी भूमि के मालिक बन गए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन भी दिया। यह योजना उन लोगों के लिए शुरू की गई थी, जिनके पास अपने घर और भूमि के स्वामित्व का कोई दस्तावेज नहीं था। ड्रोन के माध्यम से आवासीय भूमि की पैमाइश कराई गई और स्वामित्व विहीन घरों को इस योजना में शामिल कर संपत्ति मालिक बनाया गया।
