Connect with us

वाराणसी

स्वामित्व योजना में अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान क्षेत्र, मिर्जापुर के अल्पसंख्यकों ने आरोप लगाया है कि स्वामित्व योजना के तहत उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। शनिवार को मड़िहान तहसील सभागार में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के नामों की घोषणा ही नहीं हुई।

अल्पसंख्यक महिलाओं का कहना है कि हल्का लेखपाल ने उनके घरौनी रिकॉर्ड दर्ज नहीं किए, जिसके चलते वे इस योजना से वंचित रह गए।उन्होंने कहा कि यदि उनके घरौनी दर्ज किए गए होते तो इस कार्यक्रम में उनके नाम जरूर शामिल होते। जब अल्पसंख्यकों ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्हें सभागार का दरवाजा दिखा दिया गया।

Loading...

इस घटना से यह सवाल उठता है कि जहां केंद्र और राज्य सरकारें अल्पसंख्यकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं वहीं कुछ अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसे महज लापरवाही समझा जाए या जानबूझकर की गई अनदेखी?

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page