वाराणसी
स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
अमन क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ ने शिवपुर एकेडमी वाराणसी को 54 रन से हराया
मिर्जामुराद (वाराणसी)। खोचवा गांव स्थित सूर्या पार्क मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। यह मुकाबला अमन क्रिकेट एकेडमी, आजमगढ़ और शिवपुर क्रिकेट एकेडमी, वाराणसी के बीच 20-20 ओवर का हुआ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन क्रिकेट एकेडमी, आजमगढ़ ने 20 ओवर में 148 रन बनाए। टीम के लिए अतुल मौर्य ने 31 और धनंजय यादव ने 27 रनों का योगदान दिया।
शिवपुर एकेडमी की गेंदबाजी में गुलाब निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए और मात्र 12 रन खर्च किए।जवाब में शिवपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 94 रनों पर ही ढेर हो गई। उनकी ओर से संकेत यादव ने 47 रन और रुद्रांश सिंह ने 19 रन बनाए।
आजमगढ़ की गेंदबाजी में धनंजय यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 12 रन देकर 4 विकेट झटके। इस तरह अमन क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 54 रनों से जीत लिया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अशोक राय के कर-कमलों से हुआ। अंपायर की भूमिका में विधान सिंह और माकीर अली मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
