Connect with us

वाराणसी

स्वच्छता का संकल्प: पटरी व्यवसायियों ने लिया प्लास्टिक मुक्त भारत का प्रण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता संकल्प सभा में देशभर के पटरी व्यवसायियों ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया। वाराणसी के नगर निगम महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी व्यवसायियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि समाज में स्वच्छता की भावना भी प्रबल होगी। नगर निगम द्वारा रेहड़ी-पटरी व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित रखने के लिए वेंडिंग जोन में लगातार वृद्धि की जा रही है।

विधायक नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छमेव जयते के आदर्श को साकार करते हुए यह कार्यक्रम देशभर में एक मिसाल कायम करेगा।

उन्होंने डिजिटल ट्रांजेक्शन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जरिए पटरी व्यवसायियों की आय में हुए सुधार की भी प्रशंसा की। सभा में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वर्गीय प्रमोद कुमार निगम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महेंद्र प्रताप सिंह, गौरव प्रकाश, मनोज कुमार, रजनीश कन्नौजिया, पार्षद मदन मोहन दुबे और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव अभिषेक निगम ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा द्वारा दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page