Connect with us

वाराणसी

स्ट्रैस फ्री होकर खेल और जीवन का आनंद उठाएं : डॉक्टर ऋतु गर्ग

Published

on

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तीन दिवसीय खेल महोत्सव के अंतर्गत दूसरे चरण में गुरुवार को मीडिया बैटमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन पराड़कर स्मृति भवन में किया गया। अतिथियों ने विश्वनाथ सिंह दद्दू एवं दीनानाथ गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर रितु गर्ग ने कहा कि, आज के तनावमुक्त जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हमें खेल को प्राथमिकता देना चाहिए और जीवन का खुलकर आनंद उठाना चाहिए। वहीं डॉक्टर संजय गर्ग ने भी कहा कि, आप अपना कोई भी पसंदीदा खेल, खेल सकते हैं जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट कुछ भी शामिल हो सकता है। इसके जरिए आपका मन हमेशा प्रसन्न रहेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋतु गर्ग एवं डॉक्टर संजय गर्ग थे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर किया गया। अतिथियों ने कैरम व टेबल टेनिस खेल कर खेल का शुभारंम्भ किया। विशिष्ठ अतिथि उदय राजगड़िया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विजयी पत्रकारों को पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अत्रि भारद्वाज, अरुण मिश्रा, सुभाष सिंह, विनय शंकर सिंह अन्नू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa